🔴 BREAKING NEWS
Loading...

खोया मोबाइल फोन वापस पाकर लौटी मुस्कान…पुलिस ने 1 करोड़ 25 लाख रुपये के मोबाइल बांटे !



रायपुर: रायपुर पुलिस ने गुरुवार को चोरी किया गया या फिर खोया हुआ मोबाइल फोन उसके मालिकों को वापस किया. पुलिस ने 600 मोबाइल फोन कई राज्यों से बरामद किया है. इन मोबाइल फोन की कीमत लगभग 1 करोड़ 25 लाख रुपए बतायी जा रही है.

600 मोबाइल पुलिस ने मोबाइल मालिकों को लौटाया: रायपुर एसएसपी संतोष सिंह ने गुरुवार को इन मोबाइल धारकों को उनके गुमे या फिर चोरी हुए मोबाइल फोन को वापस लौटा दिया है. मोबाइल मिलने के बाद इन लोगों के चेहरे पर खुशी नजर आई.


मोबाइल धारकों ने अपने फोन गुम और चोरी होने की सूचना रायपुर के अलग अलग थानों में दर्ज कराई थी. एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और पुलिस थानों की संयुक्त टीम की ओर से गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की तलाश शुरू की गई थी. पुलिस ने 600 मोबाइल फोन बरामद किया है. इन फोन की कीमत 1 करोड़ 25 लाख रुपए बताई जा रही है

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar